फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guru Gobind Singh birth anniversary today, President, Vice President, PM Modi wishes people

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Thu, 02 Jan 2020 10:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 Jan 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh birth anniversary today, President, Vice President, PM Modi wishes people
आज गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है

आज गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है। सिख संप्रदाय के लोग इसे धूम-धाम से मनाते हैं। गुरुद्वारों में इस दिन कीर्तन होता है और खालसा पंथ की झांकियां निकाली जाती हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की जिंदगी और शिक्षा लगातार सभी को प्रेरित कर रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।'
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन संदेश तथा उनके कृतित्व हमारे राष्ट्रीय, सामाजिक और निजी जीवन में आज भी अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षा हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्ग दर्शन करे और हमें प्रेरणा दे कि हम मानवता के काम आ सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हम आदरणीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं।' बता दें कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में आज के दिन हुआ था। उनकी जयंती पूरे देश और विश्व में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संदेश को प्रेरणादायी बताया। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें मेरा नमन और श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed