{"_id":"5fca0cedbc02b20b142e3be9","slug":"gujrat-teacher-entered-the-house-and-killed-another-teacher-daughter-and-wife-also-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में दरिंदा बना शिक्षक, साथी टीचर को चाकू से गोद डाला, पत्नी-बेटी को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में दरिंदा बना शिक्षक, साथी टीचर को चाकू से गोद डाला, पत्नी-बेटी को भी नहीं बख्शा
Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के नसवाड़ी शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक टीचर ने दूसरे टीचर की आज सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही, मृतक की पत्नी और बेटी को भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो गया। फिलहाल मृतक के घायल पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर की हत्या
दरअसल, छोटे उदयपुर जिले नसवाड़ी शहर की रामदेवनगर सोसायटी में लिंडा स्कूल के टीचर मेरामण पीठिया और कोलंबा स्कूल की भारत पीठिया एक-दूसरे के आमने-सामने रहते हैं। भरत शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चाकू लेकर मेरामण के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। मेरामण जब खून से लथपथ होकर गिर पड़े तो भरत ने उनकी पत्नी और बेटी पर हमला किया। घर से चीखें आने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उनको देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। मेरामण के गले और सीने में चाकू लगने के कारण उसकी मौत हो गई । पत्नी और बेटी घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से असपताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हत्या की वजह किसी को नहीं पता
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया, की दोनों परिवार के बीच में कोई रंजिश नहीं थी। इसके पीछे भरत और मेरामण का कोई व्यक्तिगत मामला हो सकता है। हालांकि अब इसका खुलासा आरोपी के गिरफ्तार होने पर ही चलेगा।
विज्ञापन