{"_id":"5e02d4e38ebc3e87d97f4574","slug":"gujrat-rajkot-boyfriend-asks-want-to-get-marry-to-his-girlfriend-strangled-with-knife-on-refusal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने लड़की को बीच सड़क रोका, पूछा- शादी करनी है, इनकार पर चाकू से गला रेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिरफिरे ने लड़की को बीच सड़क रोका, पूछा- शादी करनी है, इनकार पर चाकू से गला रेता
Wed, 25 Dec 2019 09:15 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के राजकोट में मंगलवार को एक सिरफिरे ने युवती का गला रेत दिया। पहले तो एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने सिंदूर की डिब्बी के साथ लड़की को बीच सड़क पर रोका फिर उसने लड़की पर शादी का दबाव बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे लड़की लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
लड़की पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी इतने गुस्से में था कि आस पास मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ी आदि लेकर युवक की तरफ बढ़े तो आरोपी वहां से भागने लगा और कुछ दूर जाकर खुद के गले पर भी चाकू मार लिया।
विज्ञापन
घायल लड़की की पहचान प्रिया अनिल चौधरी (20) के रूप में हुई है जबकि हमलावर का नाम विक्रम विश्वनाथ पांडेसर (22) है। लोगों की मदद से दोनों को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार पीड़िता प्रिया की हालत गंभीर है। वह अभी बेसुध है।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मेटोडा में रह कर कारखाने में काम करता है। वहीं, पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह राजकोट के मेटोडा जीआईडीसी क्षेत्र में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती है।
पीड़िता के जीजा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।