फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujrat high court charge fine of 5 thousand on ahmed patel in mla cd case

विधायक सीडी केस में अहमद पटेल को झटका, अदालत ने 5 हजार का लगाया जुर्माना

Tue, 23 Jul 2019 05:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Jul 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
gujrat high court charge fine of 5 thousand on ahmed patel in mla cd case
फाईल फ़ोटो - फोटो : अमर उजाला
गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर तब पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया जब उनके वकील ने 2017 में राज्यसभा चुनाव से पहले दिए गए विधायकों के बयानों की सीडी पेश करने के लिए एक गवाह को अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन


पटेल का पक्ष रखते हुए उनके वकील पी एस चम्पानेरी ने सोमवार को निवेदन किया था कि गवाह बलदेवजी ठाकोर को सीडी पेश करने की अनुमति दी जाए ,जिसमें विधायकों के बयानों की उस समय की रिकॉर्डिंग है ,जब वे 2017 में राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरू में एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन


इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने अहमद पटेल पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। न्यायमूर्ति बिला त्रिवेदी ने कहा कि अदालत ने पूर्व में भी उनके वकील के आवेदन को खारिज कर दिया था, फिर से वही आग्रह करना पटेल की ओर से कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह का आवेदन जुर्माने के साथ खारिज किए जाने योग्य है। इसलिए आवेदन पांच हजार रुपये के जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है, जो पटेल द्वारा सुनवाई की अगली तारीख तक जमा कराना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed