{"_id":"5f88d8078ebc3e9b8a15a2e4","slug":"gujrat-gir-sanctuary-news-in-hindi-tourist-movement-will-start-in-gir-sanctuary-from-today-corona-related-instructions-will-have-to-be-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर अभयारण्य में आज से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही, कोरोना संबंधी निर्देशों का करना होगा पालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिर अभयारण्य में आज से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही, कोरोना संबंधी निर्देशों का करना होगा पालन
Fri, 16 Oct 2020 04:45 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 16 Oct 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park
- फोटो : AmarUjala
कोरोना महामारी संकट के चलते राज्य सरकार ने करीब आठ महीने से बंद राज्य के कई उद्यान और अभयारण्य को अब खोलने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधी नियमों का पालन करने की शर्तें तय की हैं। जिसके बाद गिर अभयारण्य को आज से पर्यटकों के लिए खोलने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। गिर अभयारण्य में आज से एक बार फिर पर्यटकों की चहल पहल शुरू हो जायेगी।
विज्ञापन
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने पर सरकार ने कोरोना से संबंधी कुछ शर्तों और नियमों के साथ गिर अभयारण्य को आज से शुरू करने के निर्देश जारी किये हैं। नए नियमों के तहत गिर अभयारण्य आने वाले सभी पर्यटकों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनिटाइज़र का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इससे पहले भी गुजरात ने राज्य के दो सफारी पार्क एक अक्तूबर से शुरू कर दिए गए थे। इस सफारी पार्क के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आज से अभयारण्य खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन