फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujrat Anandiben Patel asked rahul gandhi for apology what about said about women

गुजरात में RSS के खिलाफ विवादित बयान देकर घिरे राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा माफी मांगें

Tue, 10 Oct 2017 07:27 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
 gujrat Anandiben Patel asked rahul gandhi for apology what about said about women
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं। राहुल ने मंगलवार को वड़ोदरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरएसएस तथा महिलाओं की ड्रेस पर टिप्पणी की थी। बकौल राहुल, 'क्या आपने कभी शाखा में महिलाओं को देखा है?' उनकी यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद वो ट्रोल होने लगे।
विज्ञापन


महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने राहुल से पूछा कि, 'क्या वो महिलाओं का शरीर और कपड़ा ही देखते हैं। क्या वो सिर्फ यही देखते हैं कि महिलाओं ने क्या पहना है क्या नहीं पहना है।' आनंदीबेन ने कहा कि राहुल का बयान महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो गुजरात की महिलाएं एकजुट होकर उनके खिलाफ अभियान चलाएंगी और कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत का स्वाद नहीं चख पाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें:  बीजेपी ने हमसे छोटी कुर्सी छीनी, हम बड़ी छीनेंगे : अखिलेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंदीबेन ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बहन से पूछना चाहिए कि क्या जिन शब्दों का प्रयोग राहुल ने किया है, क्या वो ठीक है और आपको पसंद है?
 



राहुल ने वड़ोदरा में कहा था कि आरएसएस की सोच पर ही भाजपा काम करती है। आरएसएस की नजर में जब तक महिलाएं चुप रहें कुछ न बोलें, तब तक ठीक हैं, जैसे ही महिलाओं ने मुंह खोला कि वो चुप कराने में जुट जाते हैं। राहुल ने पूछा कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंने तो नहीं देखा। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed