{"_id":"631d5d9e4fd89c61c968d5fc","slug":"gujarat-worker-killed-others-injured-missing-after-fire-in-surat-chemical-factory-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सूरत में केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त आग, चार की मौत, तीन लापता और 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: सूरत में केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त आग, चार की मौत, तीन लापता और 20 से ज्यादा घायल
Sun, 11 Sep 2022 05:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 11 Sep 2022 05:17 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत के सचिन गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) में स्थित अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में आग शनिवार रात 10.30 बजे के करीब लगी। यहां हानिकारक केमिकल्स से भरे एक कंटेनर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर चार कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में काम करने वाले तीन लोग लापता हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत के सचिन गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) में स्थित अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में आग शनिवार रात 10.30 बजे के करीब लगी। यहां हानिकारक केमिकल्स से भरे एक कंटेनर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। दमकल विभाग के अफसर ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में आग फैल गई और इसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का शव देर रात ही मिल गया। वहीं, घायलों को सूरत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि वह फैक्ट्री में राहत-बचाव कार्य में जुटी है। तीन लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को दो घंटे तक मशक्कत करननी पड़ी। आग बुझने के बाद ही मृत कर्मी का शव मिल पाया।