{"_id":"66cb49d8a15f21b0ff0f648a","slug":"gujarat-weather-updates-imd-rainfall-navsari-flood-like-situation-purna-and-kaveri-rivers-water-level-news-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Weather: वापी-नवसारी में मौसम का कहर, 24 घंटे हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसा मंजर; रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Weather: वापी-नवसारी में मौसम का कहर, 24 घंटे हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसा मंजर; रेड अलर्ट जारी
Sun, 25 Aug 2024 08:42 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
गुजरात में मौसम का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में वापी में 326 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा नवसारी में भी बाढ़ जैसा मंजर है। मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन हालात को सामान्य बनाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
नवसारी में बाढ़ जैसे मंजर के बीच रेड अलर्ट जारी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुजरात के नवसारी में बाढ़ जैसा मंजर है। मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नवसारी की जिला कलेक्टर केएस अगारे ने बताया, नवसारी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 25-26 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम 527 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण डैम और नदियों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
नवसारी की जिला कलेक्टर केएस अगारे ने कहा कि कावेरी और पूर्णा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुके हैं। प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। एहतियातन बिलिमोरा नगरपालिका क्षेत्र से 102 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण वलसाड और नवसारी जिलों में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में यातायात भी बाधित हुआ। वलसाड जिले के वापी तालुका में रविवार सुबह छह बजे तक 326 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नवसारी के खेरगाम में 248 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण सूरत, तापी और नर्मदा जैसे जिले भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वलसाड के निचले इलाकों में रहने वाले 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
206 जलाशयों में से 72 को हाई अलर्ट पर रखा गया
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि बारिश से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ और एनडीआरएफ) की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक राज्यभर के 206 जलाशयों में से 72 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 15 के जलस्तर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस कारण अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा#WATCH | Gujarat: Flood-like situation in the Navsari as the district continues to experience heavy rainfall. https://t.co/1ljsFyT0hb pic.twitter.com/2Zo9DV2XdA
— ANI (@ANI) August 25, 2024विज्ञापन
नवसारी की जिला कलेक्टर केएस अगारे ने कहा कि कावेरी और पूर्णा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुके हैं। प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। एहतियातन बिलिमोरा नगरपालिका क्षेत्र से 102 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरा#WATCH | Navsari District Collector Kshipra S. Agre says, "A red alert has been issued for Navsari district on the 25th and 26th of August...Maximum rainfall of 527 mm has been recorded but it has not caused any damage in the district...The water level of Purna and Kaveri rivers… pic.twitter.com/WvqNLvfWF3
— ANI (@ANI) August 25, 2024