{"_id":"59fe7c7a4f1c1b9e678b9848","slug":"gujarat-vidhan-sabha-elections-2017-arun-jaitley-says-congress-used-terror-groups-to-defeat-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली बोले- नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुण जेटली बोले- नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह गुजरात में अनोखा प्रचार अभियान चलाते हुए विकास का मजाक उड़ा रही है और जातिवाद का जहर फैला रही है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीएसटी वाले बयान पर भी निशाना साधा।
राहुल ने कसा तंज- 'डॉ. जेटली, ये ख्याल अच्छा है', वित्तमंत्री ने भी तुरंत किया पलटवार
जेटली ने कहा कि गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने एक व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) को निशाना बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘गुजरात के 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पूरी सरकारी मशीनरी झोंक दी, सीबीआई का दुरुपयोग किया और आतंकवादियों के रूप में राष्ट्रविरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया। लेकिन इस बार मैं देख रहा हूं कि स्थिति बिल्कुल अजीब है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि पहली बार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक राजनीतिक दल विकास को बुरा बताते हुए प्रचार कर रहा है। विकास और जीएसटी का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष को इन विषयों की जानकारी ही नहीं है।

जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप
arun jaitley
कांग्रेस के प्रचार अभियान में ‘विकास गंडो थायो छे (विकास पागल हो गया है)’ का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विकास गरीबी से लड़ता है, पिछड़ेपन से लड़ता है लेकिन वे इसका मजाक उड़ा रहे हैं। जब कुछ काम नहीं कर रहा है तो आप विकास की राजनीतिक रोकने के लिए जातिवाद का जहर फैलाने लगे हैं।
जेटली ने कहा कि देश के जिन अन्य राज्यों में जातिवाद का जहर फैलाया गया है, वह अब विकास से काफी पीछे जा चुका है। उनका इशारा हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर जैसे जातिवादी नेताओं के साथ गठबंधन करने की कांग्रेस की कोशिश की ओर था। गुजरात चुनाव के प्रभारी ने कहा कि जातिगत आधार पर राज्य को बांटने की कोशिश करने का खेल अत्यंत खतरनाक है।