Gujarat: वडोदरा में रामनवमी की दो शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस तैनात
Gujarat: बजरंग दल के एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि यह जानने के बावजूद कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, पुलिस कहीं नजर नहीं आई जबकि हर साल इस मार्ग पर निकाले जाने वाले जुलूस पर हमला किया जाता है। शहर में एक दूसरे शोभायात्रा पर भी पथराव की खबरें आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को रामनवमी के मौके पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। बताया गया है कि फतेहपुर रोड एरिया में कुछ शरारती तत्वों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंके। इस दौरान कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। वडोदरा के डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा, "वडोदरा सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था लेकिन कोई तोड़-फोड़ नहीं हुई है, मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इलाके में शांति है, शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है। वहीं शहर में एक अन्य 'राम नवमी शोभा यात्रा' के दौरान भी पथराव की खबर आ रही है।
बजरंग दल के एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि यह जानने के बावजूद कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, पुलिस कहीं नजर नहीं आई जबकि हर साल इस मार्ग पर निकाले जाने वाले जुलूस पर हमला किया जाता है। हालांकि डीसीपी जगनिया ने दावा किया कि गुरुवार को शहर में निकाले गए हर जुलूस को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।
#WATCH | Gujarat: Ruckus during another 'Rama Navami Shobha Yatra' in Vadodara. The incident occurred today in Fatehpur road area. Police personnel on the spot. pic.twitter.com/o13UUbRkjf
— ANI (@ANI) March 30, 2023
पुलिस ने दिया भरोसा, कहा- स्थिति नियंत्रण में
उन्होंने कहा, ''स्थिति नियंत्रण में है। यह घटना तब हुई जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा और लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। यह सांप्रदायिक दंगा नहीं है। हमने भीड़ को तितर-बितर किया और इस दौरान जुलूस भी अपने मार्ग पर आगे बढ़ गया। शहर में इस तरह के सभी जुलूसों को पहले से ही पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी गई थी।"
घटना की जांच के आदेश दिए गए
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, 'हमने नियमित पुलिस, अपराध शाखा, एसओजी और राज्य रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया है। फिलहाल पथराव में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।