{"_id":"6367d68cac388c296759876c","slug":"gujarat-upset-at-father-not-getting-poll-ticket-cong-man-throws-ink-on-ex-union-minister-bharatsinh-solanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: पिता को नहीं दिया टिकट, तो नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर फेंकी स्याह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: पिता को नहीं दिया टिकट, तो नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर फेंकी स्याह
Sun, 06 Nov 2022 09:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:15 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सोलंकी एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने के बाद कांग्रेस मुख्यालय 'राज भवन' से निकल रहे थे, तभी उनके कपड़ों पर स्याही फेंकी गई।
विज्ञापन
bharat singh solanki gujrat
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए दो दिन पहले ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं, पिता को टिकट न दिए जाने से नाराज एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी पर कथित तौर पर काली स्याही फेंक दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सोलंकी एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने के बाद कांग्रेस मुख्यालय 'राज भवन' से निकल रहे थे, तभी उनके कपड़ों पर स्याही फेंक दी गई और उनके कपड़े पर दाग लग गए।
विज्ञापन
एलिसब्रिज पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बीजी चेतरिया ने बताया, सोलंकी पर स्याही फेंकने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस का सदस्य है और वह इसलिए नाराज था कि उसके पिता को एलिसब्रिज सीट (अमहमदाबाद) से टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
चेतरिया ने आगे बताया, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका बयान दर्ज किया है। सोलंकी ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज नहीं की कि जिस व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंकी है, वह उनकी ही पार्टी का है।
पार्टी कार्यकर्ता रोमिन सुथर के मुताबिक, वह नाराज थे, क्योंकि उनके पिता रश्मिकांत सुथार को एलिसब्रिज विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को बाद में जाने दिया गया।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब सोलंकी एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लने के बाद कांग्रेस कार्यालय से निकल रहे थे। स्याही से उनके कपड़े पर दाग लग गए।
सोलंकी आनंद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के सांसद रहे हैं और उन्होंने 2015 और 2018 के बीच गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। यूपीए सरकार में वह बिजली, पेयजल और स्वच्छता, रेलवे राज्य मंत्री थे।
चार नवंबर को राज्य की विपक्षी कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने अहमदाबाद शहर की एलिसब्रिज सीट से भीखू दवे को मैदान में उतारा है। 2017 में यह सीट भाजपा के राजेश शाह ने जीती थी।