फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Two Scheduled Caste women stopped from playing garba FIR against four

गुजरात: अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा खेलने से रोका, चार के खिलाफ एफआईआर

Tue, 12 Oct 2021 02:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Oct 2021 02:38 AM IST
सार

घटना वडोदरा जिले में सावली पुलिस क्षेत्र के पिलोल गांव की है, जहां एक अनुसूचित जाति की एक महिला और उसकी भतीजी को एक पंडाल में गरबा नृत्य करने से रोक दिया गया। इस मामले में एक महिला समेत तीन पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को पिलोल गांव में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Gujarat Two Scheduled Caste women stopped from playing garba FIR against four
गरबा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय की दो महिलाओं को गरबा नृत्य करने से कथित तौर पर रोक दिया गया, जिसके बाद तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार रात को हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार ने जांच के आदेश दिए और वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को घटनास्थल का दौरा करने को कहा।

विज्ञापन


कथित घटना वडोदरा जिले में सावली पुलिस क्षेत्र के पिलोल गांव की है, जहां एक अनुसूचित जाति की एक महिला और उसकी भतीजी को एक पंडाल में गरबा नृत्य करने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक एसके वाला ने कहा कि ‘सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ऊंची जाति की एक महिला ने दो दलित महिलाओं को गरबा करने से रोक दिया और उन्हें पंडाल से जाने के लिए कहा। आरोपी महिला ने जातिवादी टिप्पणियां कर दोनों महिलाओं का अपमान भी किया।'

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर जब पीड़ित महिला का पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी महिला के साथ छत्रसिंह परमार और दो अन्य पुरुषों ने भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और उसे वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया।


एसके वाला ने कहा कि 'सोमवार को सावली पुलिस थाने में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को पिलोल गांव में तैनात किया गया है।' उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed