{"_id":"63f24ec8757bc78fd002fa73","slug":"gujarat-two-die-of-heart-attack-after-playing-cricket-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: क्रिकेट खेलने के बाद दो लड़कों को पड़ा दिल का दौरा, सीने में दर्द की शिकायत के बाद दम तोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: क्रिकेट खेलने के बाद दो लड़कों को पड़ा दिल का दौरा, सीने में दर्द की शिकायत के बाद दम तोड़ा
Sun, 19 Feb 2023 10:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:01 PM IST
सार
राजकोट के माधवराय सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में इंटरप्रेस मीडिया टूर्नामेंट में जिग्नेश चौहान ने अपनी टीम की ओर से 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी। आउट होने के बाद वे कुर्सी पर बैठे। थोड़ी ही देर में उनके सीने में तेज दर्द उठा और चक्कर आ गए।
विज्ञापन
जिग्नेश चौहान, प्रशांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राजकोट और सूरत में रविवार को दो युवकों को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। मौत से पहले दोनों ने क्रिकेट खेला था। खेलने के बाद दोनों ने सीने में दर्द की शिकायत की। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीस दिन पहले भी क्रिकेट खेलने के बाद राजकोट और गांधीग्राम में चार लड़कों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, राजकोट के माधवराय सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में इंटरप्रेस मीडिया टूर्नामेंट में जिग्नेश चौहान (31 वर्षीय) ने अपनी टीम की ओर से 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी। आउट होने के बाद वे कुर्सी पर बैठे। थोड़ी ही देर में उनके सीने में तेज दर्द उठा और चक्कर आ गए। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन जिग्नेश को नहीं बचाया जा सका। जिग्नेश के परिवार में उनकी मां, पत्नी और तीन साल की बेटी हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मामला सूरत के वराछा इलाके का है। यहां प्रशांत भरोलिया (27 वर्षीय) नाम का युवक आज सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। उसने दोस्तों के साथ करीब दो-ढाई घंटे तक क्रिकेट खेला और घर वापस आ गया। लेकिन घर पहुंचने ही उसे बेचैनी होने लगी। साथ ही सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद परिवारवाले पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। तबियत में सुधार नहीं हुआ, उसे स्मीमेर हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। प्रशांत कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और इन दिनों छुट्टियों में वह अपने घर सूरत आया हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले इसी तरह के मामले डीसा शहर से भी सामने आया था। यहां बहन की शादी में राजकोट आए भरत बरैया (21 वर्षीय) क्रिकेट खेलने गए थे। भरत जैसे ही क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ऐसे ही एक और व्यक्ति की मौत गांधीग्राम शहर में हुई। भारतीनगर के रहने वाले रवि गावड़े भी क्रिकेट खेलने गए थे। रेस कोर्स मैदान में बैटिंग करते हुए टेनिस बॉल उनके सीने में लग गई। इससे रवि के सीने में तेज दर्द होने लगा। दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।