फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Two arrested for chaining 4 persons to force them to dig coal from mine in Surendranagar

Gujarat: खदान में चार मजदूरों को जंजीर से बांधा, खुदाई कर कोयला निकालने का दबाव बनाया; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 11:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरेंद्रनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरेंद्रनगर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:06 PM IST
सार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में कोयला खदान में काम करने वाले दो मजदूरों को जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है। मजदूरों को बचा लिया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gujarat: Two arrested for chaining 4 persons to force them to dig coal from mine in Surendranagar
मजदूर (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

 गुजरात के सुरेंद्रनगर में कोयला खदान में काम करने वाले दो मजदूरों को जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है। इन दो मजदूरों को बचा लिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई।
विज्ञापन


थानगढ़ पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ओडेदरा ने कहा, घटना तब सामने आई जब दो मजदूर रात में खखराली गांव के पास स्थित एक कोयला खदान से भागने में सफल रहे। उन्होंने दो अन्य के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि खदान मालिक वनराज और उसके साथी अल्लानूर कठत को गलत तरीके से बंधक बनाना, हमला, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, जामनगर जिले का निवासी राठौड़ एक सप्ताह पहले काम की तलाश में राजकोट आया था, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला। 26 सितंबर को एक ऑटो चालक ने राठौड़ और तीन अन्य मजदूरों को वेतन और रहने के लिए घर देने का वादा किया था। इसके बाद ऑटो चालक ने इन चार लोगों को खखराली के पास उतार दिया, जहां उनकी मुलाकात कठत से हुई। अगले दिन, वह उन्हें वनराज की कोयला खदान में ले गया, जहां उन्हें कोयले की खुदाई करनी थी।


अधिकारी ने कहा, मजदूरों को मालिक जंजीर से बांध देता था। जिसके कारण ये भागने में असमर्थ थे। हालांकि 30 सितंबर को कुछ मजदूर भागने में सफल रहें। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed