{"_id":"6270bd4afb4720085f609f64","slug":"gujarat-train-accident-two-passengers-killed-after-going-to-board-the-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: रेल हादसे में दो की मौत, चलती ट्रेन में सवार होने जा रहे थे दोनों यात्री ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: रेल हादसे में दो की मौत, चलती ट्रेन में सवार होने जा रहे थे दोनों यात्री
Tue, 03 May 2022 10:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 May 2022 10:57 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वलसाड जिले में सोमवार रात एक ट्रेन हादसा हो गया। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया, दोनों मृतक रिश्तेदार थे और पटना जा रहे थे। यह हादसा वापी रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-पटना ट्रेन वापी स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकती है। इस दौरान ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ होती है। जैसे ही यह ट्रेन वापी स्टेशन पर रुकी दोनों यात्री इसमें सवार होने के लिए गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने के लिए भागे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए और हादसे का शिकार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन