फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Three killed in fire in textile dyeing mill, entire building gutted by water

गुजरात: कपड़ा रंगाई मिल में आग लगने से तीन की मौत, पूरी इमारत जल के खाक

Thu, 20 Jan 2022 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 20 Jan 2022 11:14 PM IST
सार

आग बुझाने के लिए 100 से अधिक दमकलकर्मियों को बारडोली, सूरत, सचिन, व्यारा, गंडवी, नवसारी, बिलिमोरा और दो निजी फार्मों से यहां बुलाया गया था।

विज्ञापन
Gujarat: Three killed in fire in textile dyeing mill, entire building gutted by water
गुजरात के बारडोली कस्बे के पास कपड़ा रंगाई और छपाई मिल में भीषण आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के बारडोली कस्बे के पास गुरुवार की सुबह एक कपड़ा रंगाई और छपाई मिल में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। रंगाई मिल सूरत जिले में बारडोली के पास पलसेना में स्थित है। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पीबी गढ़वी ने कहा कि तीन मंजिला इमारत से दस श्रमिकों को बचाया गया, जबकि बढ़ईगीरी के काम के लिए किराए पर लिए गए तीन लोगों के शव पहली मंजिल पर मिले।

विज्ञापन


श्रमिकों को फर्नीचर बनाने के लिए काम पर रखा 
अधिकारी ने कहा कि आग तड़के करीब साढ़े तीन बजे लगी और 12 घंटे के बाद इस पर काबू पाया गया। जांच में मालूम हुआ कि मृतक बढ़ई का काम कर रहे थे, जिन्हें मिल के मालिक ने कार्यालय का फर्नीचर बनाने के लिए काम पर रखा था। अधिकारी ने बताया कि वे अपना काम खत्म करने के बाद मिल की पहली मंजिल पर सो गए थे। जैसे ही आग तेजी से फैली, वे फंस गए। दोपहर में आग की लपटों पर काबू पाने के बाद हमने जले हुए शवों को बरामद किया। पूरी इमारत जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बचाई जान
भीषण आग में 15 अग्निशमन वाहनों को काम पर लगाया गया था। वहीं 100 से अधिक दमकलकर्मियों को बारडोली, सूरत, सचिन, व्यारा, गंडवी, नवसारी, बिलिमोरा और दो निजी फार्मों से यहां बुलाया गया था। आग फैलने के बाद ज्यादातर मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। वहीं, दमकलकर्मियों ने मिल के पिछले हिस्से में फंसे 10 अन्य श्रमिकों को भी बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान-माल को नुकसान
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने के बाद आग लगी। आग की लपटें तेजी से फैल गईं क्योंकि अंदर अत्यधिक ज्वलनशील रसायन, रंग और धागे थे। आग लगने से माल का काफी नुकसान हो गया है। जिसमें बड़ी मात्रा में तैयार कपड़े और कच्चा माल शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed