{"_id":"64b822a1c1aeac15290ac97d","slug":"gujarat-three-held-for-unauthorised-biometric-enrolment-of-28-persons-seeking-visa-for-canada-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: वीजा के लिए अनाधिकृत बायोमेट्रिक नामांकन करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: वीजा के लिए अनाधिकृत बायोमेट्रिक नामांकन करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Wed, 19 Jul 2023 11:23 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:23 PM IST
सार
Gujarat: वीजा आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी वीएफएस की शिकायत के आधार पर अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने 16 जुलाई को चार लोगों मेल्विन क्रिस्टी, सोहिल दीवान, मेहुल भारवाड़ और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
वीजा
विस्तार
अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा जाने के इच्छुक 28 वीजा आवेदकों का अनाधिकृत बायोमेट्रिक नामांकन करने के आरोप में बुधवार को एक वीजा आउटसोर्सिंग कंपनी के दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वीजा आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी वीएफएस की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा ने 16 जुलाई को चार लोगों मेल्विन क्रिस्टी, सोहिल दीवान, मेहुल भारवाड़ और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। क्रिस्टी और दीवान अहमदाबाद में वीएफएस ग्लोबल के वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर में काम करते हैं, जबकि भारवाड़ फर्म के पूर्व कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।