फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: the accused threw slippers at the judge in Surat court after shocked to hear life sentence

सूरत : उम्रकैद की सजा सुनकर बौखलाए आरोपी ने जज के ऊपर फेंकी चप्पल

Thu, 30 Dec 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सूरत
एजेंसी, सूरत Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Dec 2021 03:22 AM IST
सार

सूरत की एक अदालत ने इस साल अप्रैल में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में विशेष पॉक्सो अदालत के जज पी. एस. काला ने 27 वर्षीय युवक को सजा सुनाई। जिसे सुनने के बाद बौखलाए दोषी ने जज पर चप्पल फेंक दी। हालांकि दोषी की चप्पल अदालत में बने कठघरे में जाकर गिरी।

विज्ञापन
Gujarat: the accused threw slippers at the judge in Surat court after shocked to hear life sentence
court सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सूरत की एक अदालत में लोग उस समय स्तब्ध रह गए जब उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से बौखलाए दोषी ने जज पर चप्पल फेंक दी। हालांकि दोषी सुजीत साकेत की चप्पल अदालत में बने कठघरे में जाकर गिरी।

विज्ञापन


बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनाई गई सजा 
इस साल अप्रैल में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में विशेष पॉक्सो अदालत के जज पी. एस. काला ने 27 वर्षीय युवक को सजा सुनाई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मध्यप्रदेश के रहने वाले साकेत ने 30 अप्रैल को बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची को अकेला पाकर दोषी ने उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ हजीरा थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए 26 गवाहों के बयानों को ध्यान में रखा। अदालत ने आदेश सुनाने से पहले 53 दस्तावेजी साक्ष्यों पर भी विचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed