फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: Ten people dead after a car got crushed between two trucks

दर्दनाक : सड़क दुर्घटना में पूरा परिवार खत्म, 10 लोगों की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अजय सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Ten people dead after a car got crushed between two trucks
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले में भचाऊ के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गयी। यह परिवार एक एसयूवी में सवार था और उनकी गाड़ी दो ट्रकों के बीच आ गयी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शाम में भचाऊ राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। नमक से भरा ट्रेलर ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और फिर सड़क के दूसरी ओर चला गया, जहां वह एसयूवी से टकरा गया। एसयूवी में 11 लोग सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी वक्त पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गयी।

विज्ञापन


ये सभी अपने गृहनगर भुज जा रहे थे तभी रास्ते में भचाऊ में यह हादसा हो गया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस हादसे पर शोक जताया और जिला प्रशासन को पीड़ितों को सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed