{"_id":"58e96b3b4f1c1bac2b5b4a33","slug":"gujarat-stone-weighing-1-4-kg-removed-from-urinary-bladder-of-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मरीज के मूत्राशय से निकाली 1.4 किलो की पथरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: मरीज के मूत्राशय से निकाली 1.4 किलो की पथरी
एजेंसी/ वलसाड
Updated Sun, 09 Apr 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
गुजरात के वलसाड में एक मरीज के मूत्राशय से 1.4 किलोग्राम वजन की पथरी निकाली गई है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक का दावा है कि यह भारत में मूत्राशय से निकाली गई सबसे बड़ी पथरी है।
विज्ञापन
वलसाड की धर्मपुर तहसील में खरवेल गांव के निवासी महेश पटेल (45) ने बीते बुधवार को अत्यधिक दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उनको धर्मपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात डॉक्टर धीरूभाई पटेल ने महेश का ऑपरेशन किया और 1.4 किलोग्राम वजन की पथरी निकाली। यह पथरी नारियल के आकार की थी।
विज्ञापन
यह पथरी महेश के मूत्राशय में कई टुकड़ों में न होकर साबुत थी। चिकित्सक का दावा है कि चिकित्सा रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होती है कि भारत में किसी मरीज के शरीर से निकाली गई यह सबसे बड़ी पथरी है। साथ ही यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पथरी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पथरी का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है जो ब्राजील के एक मरीज के शरीर से निकाली गई थी। इसका वजन 1.9 किलोग्राम था।
विज्ञापन