फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat sexual harassment of minor girls in Gandhinagar and toddler raped and killed in Surat news in Hindi

दरिंदगी: 10 दिन में तीन नाबालिग बच्चियों से किया दुष्कर्म, एक को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर/सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर/सूरत Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 08 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

गुजरात के दो बड़े शहरों में सोमवार को शर्मिंदा कर देने वाली घटनाएं सामने आईं। यहां गांधीनगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने तीन नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं, सूरत में एक ढाई साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार दिया गया।

विज्ञापन
Gujarat sexual harassment of minor girls in Gandhinagar and toddler raped and killed in Surat news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात में गांधीनगर जिला पुलिस ने सोमवार को एक 26 वर्षीय मजदूर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स ने कथित तौर पर 10 दिन के अंदर तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया और उनमें से एक की हत्या कर दी। इन बच्चियों की आयु तीन से सात साल के बीच थी। 

विज्ञापन


गांधीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभय चूड़ास्मा ने बताया कि आरोपी विजय ठाकुर ने एक तीन साल की बच्ची को शिकार बनाया था। आरोपी विजय ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की जान लेने के बाद विजय ठाकुर ने बच्ची के शव के एक पुलिया में फेंक गिया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आरोपी विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। अभी तक वह तीन, पांच और सात साल की तीन बच्चियों का दुष्कर्म करने और उनमें से एक की हत्या करने की बात स्वीकार कर चुका है। इस मामले में आगे की जांच पड़ताल करने के लिए उसे 11 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत: ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

सूरत जिले में भी दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक ढाई साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण हुआ, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे गला घोटकर मार डाला गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह बच्ची यहा काम करने वाले बिहार के एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी जो गुरुवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 

बच्ची का शव रविवार को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक फैक्टरी के पास मिला था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला घोटकर मारने से पहले बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था। पुलिस का कहना है कि हम आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो, हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed