फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Sabarkantha district accident updates bus crashes into van News In Hindi

Gujarat Accident: गुजरात में छह लोगों की मौत, साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत से हुआ सड़क हादसा

Wed, 29 Apr 2026 11:49 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 11:49 AM IST
सार

गुजरात के साबरकांठा जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस ने यात्री वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शामलाजी से हिम्मतनगर के बीच हुआ। इसमें 6 लोगों की मौत और कई घायल हुए। पुलिस ने तेज रफ्तार को मुख्य वजह बताया, घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Gujarat Sabarkantha district accident updates bus crashes into van News In Hindi
गुजरात सड़क हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने यात्री वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। यह दुर्घटना हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी-अहमदाबाद हाईवे पर हुई। पुलिस ने बताया कि यात्री वैन शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

गांभोई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अल्पेश चौधरी ने बताया कि वैन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वैन में सवार छह यात्रियों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- TDP में बड़ा बदलाव: CM नायडू के बेटे लोकेश बने कार्यकारी अध्यक्ष, कई और नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार में थी बस
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी। इंस्पेक्टर चौधरी ने कहा कि हादसा बस की अधिक गति के कारण हुआ प्रतीत होता है। हमने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

ये भी पढ़ें:- NCW: राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोल्हापुर शोषण मामले में लिया संज्ञान, 7 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

कुछ समय के लिए प्रभावित रहा यातायात
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed