{"_id":"626f5a696be71e191e3de428","slug":"gujarat-road-accident-news-bus-and-van-collide-four-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बड़ा हादसा: बस और वैन में जोरदार टक्कर, चार की मौत; दो घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में बड़ा हादसा: बस और वैन में जोरदार टक्कर, चार की मौत; दो घायल
Mon, 02 May 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 09:43 AM IST
सार
एक वैन में छह लोग सवार थे। ये सभी राजकोट से राजस्थान एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सुरेन्द्रनगर जिले में बस और वैन में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर कटारिया गांव के पास यह दुर्घटना हुई। बस और वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि एक वैन में छह लोग सवार थे। ये सभी राजकोट से राजस्थान एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
लिंबड़ी पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित होकर वैन विपरीत दिशा से आ रही बस से सीधे टकरा गई। इस हादसे में वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन