फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat riot case: Zakia Jafris plea against clean chit to Narendra Modi postponed

गुजरात दंगों में पीएम मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया की याचिका पर टली सुनवाई

Wed, 14 Apr 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Apr 2021 03:00 AM IST
सार

  • जाकिया जाफरी द्वारा सुनवाई टालने के लिए आग्रह करने पर पीठ ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है

विज्ञापन
Gujarat riot case: Zakia Jafris plea against clean chit to Narendra Modi postponed
supreme court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2002 गुजरात दंगों में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को एसआईटी द्वारा दी गई क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया जाफरी द्वारा दायर की गई याचिका पर मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई टल गई। जाकिया के पति कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी दंगे में मारे गए थे।

विज्ञापन


जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने पाया कि जाकिया ने सुनवाई टालने का आग्रह किया था, जिसके बाद पीठ ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी। इससे पहले भी कई बार याचिका पर सुनवाई टाली जा चुकी है।
विज्ञापन


गत 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख 13 अप्रैल मुकर्रर करते हुए कहा था कि आगे से सुनवाई टाले जाने की मांग पर विचार नहीं किया जाएगा। उस दिन जाकिया जाफरी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई अप्रैल में करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल का कहना था कि कई वकील मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई में व्यस्त हैं। इस पर गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आपत्ति भी जताई थी। मेहता ने इस याचिका का जल्द निपटारा करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed