फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat rajyasabha election ahmed patel win and party workers celebrated

अहमद पटेल की जीत से कांग्रेस में दौड़ी खुशी की लहर, आधी रात को मनाया जश्न, बधाईयों का लगा तांता

Wed, 09 Aug 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 09 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
gujarat rajyasabha election ahmed patel win and party workers celebrated
Congress

दिनभर की गहमागहमी के बाद गुजरात राज्यसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार की देर रात आए। जिसमें अमित शाह और स्मृति ईरानी के साथ-साथ कांग्रेस के अहमद पटेल भी बाजी मार गए। सूत्रों के मुताबिक, पटेल को 44 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


इसी जीत के साथ कांग्रेस में आगे के लिए बहुत बड़ी उम्मीद जगी है। वहीं, पटेल की जीत को भाजपा के लिए बड़ा झटका भी बताया जा रहा है। पटेल की जीत की आधिकारिक घोषणा सुन पार्टी के आलाकमान नेताओं और कार्यकर्तोओं का खुशी की ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस को नहीं तोड़ सकती बीजेपी

gujarat rajyasabha election ahmed patel win and party workers celebrated
Congress
​जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता आधी रात को जीत के जश्न में पटाखे जला रहे हैं तो वहीं पार्टी से जीत की बधाईयों का भी तांता लग चुका है। भरुच में पटेल की जीत को लेकर जोर-शोर से नारे लगाए जा रहे हैं। अहमद पटेल ने उनकों वोट देने वाले सभी विधायकों को धन्यवाद कहा है।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि इस चुनाव में धनबल, बाहुबल नहीं जीत सका, बीजेपी, कांग्रेस के कमजोर विधायकों को तोड़ सकती है लेकिन पार्टी को नहीं। 


अहमद पटेल ने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और हम आम चुनाव में जीत हासिल करेंगे। 


 

gujarat rajyasabha election ahmed patel win and party workers celebrated
congress

इस कड़ी में कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने कहा कि पार्टी के लिए यह एक कठिन जीत वाली लड़ाई थी, सरकार ने जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार ये लोकतंत्र की जीत है।'  




कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि ये सच की जीत है और अंहकार को हार से पीड़ित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed