फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Rajya Sabha by elections 2019 Today Live Updates

गुजरात: कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, रूपाणी बोले- भाजपा उम्मीदवार जीते

Fri, 05 Jul 2019 09:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 05 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Rajya Sabha by elections 2019 Today Live Updates
गुजरात राज्यसभा चुनाव - फोटो : एएनआई
गुजरात में राज्य सभा की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए गांधीनगर में विधानसभा परिसर में शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना हुई। भाजपा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल जी ठाकोर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चूडासामा और गौरव पांड्या को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


इस बीच अहम राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस विधायकों अल्पेश ठाकोर, धवलसिंह जाला ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम प्रत्यक्ष तौर पर राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान के बाद उठाया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों असंतुष्ट नेता ‘क्रॉस वोटिंग’ में शामिल हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों की बजाए भाजपा के उम्मीदवार को अपना वोट दिया।
विज्ञापन


गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि डॉ. जयशंकर और जुगलजी ठाकोर राज्यसभा से चुन लिए गए हैं। एलान होना बाकी है। 
 



ठाकोर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मैंने और जाला ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। हमने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यसभा उपचुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट ईमानदार राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया है, जो देश को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। मैंने अपनी अंतरात्मा के अनुसार वोट दिया है। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायतें राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं तक पहुंचा दी थीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 

वहीं साबरकांठा जिले के बायद से विधायक जाला ने कहा कि वह मुख्य विपक्षी दल में सहज नहीं महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने भी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं हूं। हालांकि मैंने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले अनेक लोगों की शिकायतें की हैं, लेकिन हमारे नेताओं ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पार्टी कार्यकर्ता भी इससे नाराज हैं। 

विधायकों के क्रास वोटिंग के डर से कांग्रेस ने बनासकांठा के बलराम रिजॉर्ट में रुके अपने विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग के लिए गांधीनगर रवाना किया था। इससे पहले खबर यह आई थी कि विधायकों को क्रास वोटिंग से बचाने के लिए पार्टी राजस्थान के माउंट आबू भेज रही है। लेकिन एन वक्त पर पार्टी ने अपना विचार बदल दिया और उन्हें बनासकांठा के बलराम रिजॉर्ट भेज दिया। कांग्रेस ने विधायकों को बनासकांठा भेजने को पार्टी का एक दिवसीय 'शिविर' बताया था।

विधायकों की क्रॉस वोटिंग के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और मांग की है कि इनके वोट रद्द किए जाएं।
 

 

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Gujarat Rajya Sabha by elections 2019 Today Live Updates
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए गांधीनगर जाते कांग्रेस विधायक - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है कांग्रेस की एक साथ वोटिंग की मांग

राज्यसभा की खाली हुईं दो सीटों पर कांग्रेस की एक साथ चुनाव की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग को दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराने की अनुमति दे दी थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात कांग्रेस से कहा था कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद हम दखल नहीं दे सकते। आप को चुनौती देना है तो बाद में चुनाव याचिका दाखिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं है बल्कि विधायी अधिकार है। ऐसे में आप रिट नहीं लगा सकते। 

ज्ञात हो कि अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुईं दोनों सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है लेकिन दोनों सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed