फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Rahul Gandhi attacks on BJP, promises loan waiver to farmers

Rahul Gandhi in Gujarat: किसानों की कर्ज माफी, 500 रुपये में सिलेंडर और फ्री बिजली...राहुल ने किए बड़े एलान

Mon, 05 Sep 2022 09:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद एक रैली को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। 

विज्ञापन
Gujarat: Rahul Gandhi attacks on BJP, promises loan waiver to farmers
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?
विज्ञापन


सिलेंडर, बिजली, शिक्षा और रोजगार पर किए यह वादे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स मुद्दे पर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।


साबरमती आश्रम पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी साबरमती आश्रम भी पहुंचे। उन्होंने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वे एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। साबरमती नदी के किनारे स्थित आश्रम से निकलने से पहले आगंतुक पुस्तिका में राहुल ने लिखा, ‘आश्रम में आना हमेशा ही प्रेरणादायी होता है। धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed