{"_id":"5a2d59174f1c1b6a678c0f14","slug":"gujarat-polls-congress-vote-percentage-increase-but-bjp-bjp-will-retain-power-says-ramdas-athawale","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के मंत्री बोले- कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ेगा, भाजपा करेगी वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी के मंत्री बोले- कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ेगा, भाजपा करेगी वापसी
एजेंसी, वडोदरा
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी के आक्रामक चुनाव प्रचार के बावजूद गुजरात में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन
वडोदरा में पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का मत प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के आक्रामक चुनाव प्रचार और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के समर्थन को बताया।
विज्ञापन
अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान रणनीतिकार हैं जिन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने के हार्दिक के फैसले पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन