फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Poll on social media: Cong focuses on Bharat Jodo, BJP, AAP leads

Gujarat Poll: सोशल मीडिया में गुजरात की चुनावी जंग तेज, आप और भाजपा अव्वल, कांग्रेस 'भारत जोड़ो' में जुटी

Tue, 29 Nov 2022 11:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 29 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

गुजरात के चुनावी घमासान में शामिल भाजपा व आप फेसबुक व ट्विटर का अपने पक्ष में माहौल बनाने व मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को और दूसरे व अंतिम चरण का 5 दिसंबर को होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
Gujarat Poll on social media: Cong focuses on Bharat Jodo, BJP, AAP leads
Gujarat Election: AAP, BJP, Congress - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर थमने में एक सप्ताह से भी कम वक्त रह गया है। ऐसे में जमीनी के साथ ही ऑनलाइन प्रचार भी तेज हो गया है। सोशल मीडिया के जरिए जारी इस प्रचार में सत्तारूढ़ भाजपा और गुजरात की नई खिलाड़ी आप में खास मुकाबला है, वहीं मुख्य विपक्षी  कांग्रेस का फोकस 'भारत जोड़ो यात्रा' पर है। 

विज्ञापन


गुजरात के चुनावी घमासान में शामिल भाजपा व आप फेसबुक व ट्विटर का अपने पक्ष में माहौल बनाने व मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को और दूसरे व अंतिम चरण का 5 दिसंबर को होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की मात्र 20 फीसदी पोस्ट गुजरात चुनाव पर
फेसबुक अकाउंट्स व ट्विटर हैंडल के 21 से 27 नवंबर के बीच सात दिनों के प्रचार के विश्लेषण में पाया गया कि कांग्रेस के हैंडल का ज्यादा ध्यान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर रहा। इस सप्ताह के दौरान कांग्रेस की 75 फीसदी पोस्ट इस यात्रा से जुड़ी रही। समीक्षाधीन सप्ताह में कांग्रेस की अपने फेसबुक पेज व ट्विटर हैंडल पर 20 फीसदी से कम पोस्ट गुजरात चुनाव पर केंद्रित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की 40 फीसदी पोस्ट गुजरात पर
दूसरी ओर, इसी सप्ताह में भाजपा के मुख्य फेसबुक पेज व ट्विटर हैंडल पर करीब 40 फीसदी पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित रहीं। गुजरात विधानसभा चुनाव से संबंधित पोस्ट का प्रवाह पिछले सप्ताह के बराबर रहा। सिर्फ शुक्रवार को ही भाजपा व अन्य दो दलों की पोस्ट सबसे कम रहीं। रविवार को आप के मुख्य फेसबुक और ट्विटर खातों से साझा की गई 95 फीसदी से अधिक सामग्री गुजरात में पार्टी की गतिविधियों से संबंधित थी।

कांग्रेस के मात्र 15 फीसदी ट्वीट गुजरात से संबंधित
21-27 नवंबर के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए ट्वीट्स में से केवल 15 फीसदी गुजरात चुनाव से संबंधित थे। इन सात दिनों के दौरान पोस्ट किए गए 280 ट्वीट्स में से केवल 42 गुजरात में पार्टी के प्रचार और पार्टी नेताओं की रैलियों से संबंधित थे। 
इसी तरह पार्टी के 22 फीसदी फेसबुक पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे। इस अवधि में 242 फेसबुक पोस्ट में से 53 गुजरात चुनाव पर थे। दूसरी ओर, कांग्रेस के मुख्य हैंडल से 75 फीसदी पोस्ट राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों पर थे। ट्वीट की संख्या सोमवार को उच्चतम (14) और शुक्रवार को सबसे कम थी। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल के 90 लाख फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पेज के 63 लाख फॉलोअर्स हैं।

भाजपा के 40 फीसदी ट्वीट और 35 फीसदी पोस्ट गुजरात पर
उधर, सत्तारूढ़ भाजपा ने गुजरात में पार्टी की सार्वजनिक रैलियों पर अपने मुख्य हैंडल से ट्वीट्स और फेसबुक पोस्ट को तेजी से प्रसारित किया। पार्टी के 40 फीसदी से ज्यादा ट्वीट इन चुनावों पर साझा किए गए। वहीं 35 फीसदी से अधिक फेसबुक पोस्ट भी गुजरात में पार्टी के प्रचार से संबंधित थे। भाजपा के ट्विटर हैंडल के 1.95 करोड़  फॉलोअर्स हैं और इसके फेसबुक पेज के 1.60 करोड़ फॉलोअर्स हैं।


आप ने पार्टी का प्रचार तेज किया
आप और उसके प्रमुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैलियां पार्टी के मुख्य ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर छाई हुई हैं। समीक्षाधीन सप्ताह में आप के मुख्य सोशल मीडिया हैंडल ने गुजरात चुनाव पर अपने 50 फीसदी ट्वीट और 52 फीसदी फेसबुक पोस्ट साझा किए। पार्टी के मुख्य ट्विटर हैंडल ने गुजरात में अपने नेताओं की सार्वजनिक रैलियों पर 260 में से 131 ट्वीट और 156 फेसबुक पोस्ट में से 81 पोस्ट साझा किए। आप के ट्विटर हैंडल के 64 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि इसके फेसबुक पेज के 55 लाख फॉलोअर्स हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed