फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Poll: Mumtaz Patel daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote in Ankleshwar

Gujarat Poll: क्या अहमद पटेल की बेटी मुमताज भी सियासी मैदान में उतरेंगी? गुजरात चुनाव के बीच कही यह बात

Thu, 01 Dec 2022 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलंकेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलंकेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 01 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल की बेटी मुमताज ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं। इस बार यहां कांटे की टक्कर है।

विज्ञापन
Gujarat Poll: Mumtaz Patel daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote in Ankleshwar
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। इस चरण में कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक बढ़चढ़ कर वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इतना ही नहीं भाजपा-कांग्रेस और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने भी अपना वोट डाला। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई। 
विज्ञापन

Gujarat Poll: Mumtaz Patel daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote in Ankleshwar
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने डाला वोट। - फोटो : ANI

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अलंकेश्वर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बदलाव का चुनाव है। दो साल पहले ही अहमद पटेल का निधन हो गया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Poll: Mumtaz Patel daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote in Ankleshwar
मुमताज पटेल। - फोटो : ANI

कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को बदला गया, ताकि वे एंटी-इनकंबेंसी महसूस कर सकें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा को यहां आसानी से जीत नहीं मिलेगी। अंकलेश्वर में कांटे की टक्कर है।  

विज्ञापन

Gujarat Poll: Mumtaz Patel daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote in Ankleshwar
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल। - फोटो : ANI

इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा उन्हें चुनावी मैदान में ना उतारने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मुद्दे पर सवालों को लेकर कहा कि फिलहाल, मैं पहले चीजों को देखूंगी और समझूंगी। इसके लिए मैं जनता के बीच जाऊंगी उनके मुद्दों और समस्याओं को समझूंगी। उसके बाद मैदान में आऊंगी।

कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल से इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि क्या वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस पर मुमताज ने कहा कि 'एक साल बाद देखते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed