फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat police will not smell mouth of people who drink alcohol and drive

गुजरात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के हो जाएंगे मजे, पुलिस नहीं सूंघेगी उनका मुंह

Fri, 04 Dec 2020 12:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Gujarat police will not smell mouth of people who drink alcohol and drive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गुजरात डीजीपी का एक आदेश अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लिए मजे का सबब बन गया है। दरअसल, डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को आदेश दिया है कि वह नशा किए हुए लोगों का मुंह नहीं सूंघे। ये फैसला इसलिए किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। 

विज्ञापन


गुजरात में शराब पर प्रतिबंध लागू है और ऐसे में राज्य में शराब और अन्य नशा किए हुए लोगों की पहचान के लिए जांच के दौरान पुलिसकर्मी मुंह सूंघ कर आरोपी की पहचान करने का तरीका अपनाते हैं। पुलिस महानिरीक्षक नरसिम्हा कोमार (विधि और व्यवस्था) ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन



वहीं, देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,595 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,188 हो गई है।


देश में अब तक 90,16,289 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 4,16,082 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed