फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat police filed a Case against 10 Pakistani PMSA personnel after killing of Indian fisherman unnecessarily

गुजरात: भारतीय मछुआरे की हत्या मामले में पाकिस्तानी राजनयिक तलब, भारत का कड़ा रुख

Mon, 08 Nov 2021 06:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने गुजरात में एक भारतीय मछुवारे पर बिना किसी कारण गोली चला दी थी। इसमें उसकी मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया था। 

विज्ञापन
Gujarat police filed a Case against 10 Pakistani PMSA personnel after killing of Indian fisherman unnecessarily
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के तटीय इलाके में भारतीय मछुआरे की हत्या के मामले में भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत की ओर से पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया गया है और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। भारत ने समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में मछुआरे की मौत की कड़ी निंदा की है। 

10 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज 
शनिवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के 10 जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तटीय क्षेत्र से गुजर रही एक नौका पर पीएमएसए के जवानों ने गोली चला दी थी, जिसमें महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले मछ़ुआरे श्रीधर रमेश चमरे की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य घायल हो गया था। 

विज्ञापन

मुद्दे पर पाक को घेरेगा भारत
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से बिना वजह की गई फायरिंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय कड़ा रुख अपना रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत इसे कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर को रवाना हुई थी नाव 
अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय नौका गुजरात के पोरबंदर से 25 अक्तूबर को रवाना हुई थी। इसमें सात मछुवारे सवार थे, जिसमें महाराष्ट्र के दो, गुजरात के चार, और दीव से एक मछुआरा सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed