फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Police defends beating of minority accused in public, says it was done to control them

Gujarat: अल्पसंख्यक आरोपियों की सरेआम पिटाई का पुलिस ने किया बचाव, कहा- ऐसा उन्हें काबू करने के लिए किया

Wed, 22 Feb 2023 07:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Feb 2023 07:08 PM IST
सार

बीते साल अक्तूबर, 2022 में नवरात्रि के दौरान खेड़ा जिले के उंधेला गांव में गरबा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा कथित रूप से पथराव किया गया था इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी तीन आरोपियों की सरेआम पिटाई कर रहे थे। 

विज्ञापन
Gujarat: Police defends beating of minority accused in public, says it was done to control them
घटना का वायरल हुआ था वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के खेड़ा जिले में बीते साल पथराव की एक घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सार्वजनिक पिटाई का पुलिस ने बचाव किया है। कोर्ट में खेड़ा एसपी आरएस गढ़िया और अपराध शाखा के इंस्पेक्टर एवी परमार की ओर से दाखिल किए गए अलग-अलग हलफनामे में कहा गया है कि ऐसा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया था न कि किसी आपराधिक इरादे से।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की ओर से यह दलील तब दी गई है, जब अंतरिम रिपोर्ट में जिसमें घटना के संबंध में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की गई है।

क्या है पूरा मामला?
बीते साल अक्तूबर, 2022 में नवरात्रि के दौरान खेड़ा जिले के उंधेला गांव में गरबा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा कथित रूप से पथराव किया गया था। इस पथराव की घटना में ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मी तीन आरोपियों की सरेआम पिटाई कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ अभियुक्तों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस के हलफनामे में क्या?
पुलिस अधीक्षक गढ़िया ने अपने हलफनामे में कहा कि जब आरोपी व्यक्तियों को जांच के लिए उंधेला गांव ले जाया गया, तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। एक आरोपी पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने लगा, वहीं एक अन्य आरोपी शेजादमिया शुकातमिया ने पुलिस निरीक्षक अशोक परमार पर थूक दिया। एसपी ने आगे बताया कि अन्य आरोपी व्यक्तियों ने अपने हाथों में पत्थर ले लिए और वहां कट्ठा हुए हिंदू समुदाय के सदस्यों को उकसाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस वाहन में बैठने से इनकार कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed