फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat police arrested three boys of blackmailing and sexually exploiting class 12th student

12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 10:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 11 Jun 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Gujarat police arrested three boys of blackmailing and sexually exploiting class 12th student
गुजरात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है - फोटो : ANI

गुजरात के वडोदरा शहर की पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दो और लड़कों की तलाश है। इनपर 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपियों को हिरासत में लेने की बात की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है, एक को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान निकुंज, प्रदीप और प्रदीप चौहान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रदीप पीड़ित लड़की के साथ रिश्ते में था। वहीं निकुंज और चौहान उसके सहपाठी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली और इसका इस्तेमाल दुष्कर्म और उगाही और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।
विज्ञापन


वडोदरा पुलिस ने कहा कि प्रदीप जो लड़की के साथ रिश्ते में था उसने आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल करके उससे 50 हजार रुपये ऐंठे। इसके बाद उसने उन तस्वीरों को निकुंज को भेज दिया। जिसने इन्हें भवन प्रजापति को भेज दिया। प्रजापति ने तस्वीरों के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह का मामला बिहार में 2018 में सामने आया था।


बिहार के छपरा में घटी घटना में दो छात्रों, स्कूल प्रधानाचार्य और एक अध्यापक को नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में लड़की ने कहा था कि आरोपी प्रधानाचार्य, दो अध्यापकों और लगभग 15 छात्रों ने सात महीनों तक ब्लैकमेल करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed