Gujarat: 'श्री राम घर आए' गीत पर कायल हुए PM मोदी, लोक गायिका गीता रबारी ने कहा- मेरे लिए गर्व का क्षण
गुजरात की लोक गायिका गीता रबारी के गीत 'श्री राम घर आए' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी की सराहना के बाद लोक गायिका गीता रबारी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण हैं।
विस्तार
अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है। #ShriRamBhajanhttps://t.co/ctWYhcPM4h
— Narendra Modi (@narendramodi) January 7, 2024विज्ञापन
गीता रबारी ने कहा- मेरे लिए गर्व का क्षण
पीएम मोदी द्वारा उनके गीत को सोशल मीडिया पर प्रशंसा मिलने के बाद लोक गायिका गीता रबारी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण हैं। पीएम मोदी ने 'श्री राम घर आए' गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया। उन्होंने हमेशा भारत की बेटियों को आशीर्वाद दिया हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बोलते हुए लोक गायिका ने कहा कि 22 जनवरी को अगर मुझे अयोध्या जाने का मौका मिला, तो मैं भी जरूर जाऊंगी। अगर जाने का मौका नहीं लग पाया तो बाद में अपने पूरे परिवार के साथ राम लला के दर्शन करूंगी।
#WATCH | Gujarat | Folk singer Geeta Rabari sings a few lines from her song 'Shree Ram Ghar Aaye'.
— ANI (@ANI) January 7, 2024
Prime Minister Narendra Modi posted the song on social media platform 'X', with words of appreciation pic.twitter.com/7rmQgvHHpV
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी ने लोगों से 22 जनवरी को 'श्री राम ज्योति' जलाने का आग्रह किया है।