फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat petition filed in Ahmedabad Court against Tejashwi Yadav for allegedly calling Gujaratis as Thug Dhoot

Gujarat: अहमदाबाद की कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ याचिका, गुजरात के लोगों को ठग बताने का आरोप

Wed, 26 Apr 2023 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

तेजस्वी ने कथित तौर पर कहा था कि मौजूदा स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी धोखाधड़ी को माफ कर दिया जाएगा। अगर वे एलआईसी या बैंकों का पैसा लेकर भाग जाएंगे तो कौन जिम्मेदार होगा? शिकायत में कहा गया है कि यह सभी गुजरातियों की सार्वजनिक रूप से मानहानि करता है।

विज्ञापन
Gujarat petition filed in Ahmedabad Court against Tejashwi Yadav for allegedly calling Gujaratis as Thug Dhoot
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ गुजरात की एक कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में दायर याचिका में तेजस्वी पर कथित रूप से गुजरात के लोगों को ठग और धूर्त बताया था। याचिका में उनके खिलाफ सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई है। याचिका पर अगली सुनवाई एक मई को होगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी ने पिछले महीने कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ भी कर दिया जाएगा।  एलआईसी का पैसा, बैंक का पैसा लेकर अगर फिर भाग जाएगा तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?
विज्ञापन


बता दें कि लालू के परिवार पर सीबीआई के छापे से तेजस्वी काफी नाराज चल रहे हैं। परिवार के सदस्यों से सीबीआई ने पूछताछ भी की थी। इसे लेकर तेजस्वी समेत कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस देश में दो ठग हैं। आज के देश के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता ने की शिकायत
अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी हरेश मेहता ने भारतीय दंड संहिता की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि से जुड़ी) के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके वकील पीआर पटेल ने कहा कि हमने सबूत के तौर पर बयान की पेनड्राइव जमा की है। तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अदालत ने शिकायत स्वीकार भी कर ली है। एक मई को इसे सत्यापित किया जाएगा।


आपराधिक मानहानि की शिकायत
मेहता ने यह शिकायत 21 मार्च को तेजस्वी के बयान के आधार पर दर्ज कराई है। तेजस्वी ने कथित तौर पर कहा था कि मौजूदा स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी धोखाधड़ी को माफ कर दिया जाएगा। अगर वे एलआईसी या बैंकों का पैसा लेकर भाग जाएंगे तो कौन जिम्मेदार होगा? शिकायत में कहा गया है कि मीडिया के सामने दिए गए बयान में पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा गया है। यह सभी गुजरातियों की सार्वजनिक रूप से मानहानि करता है। उन्हें अपमानित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed