फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: One killed, six injured as girder launcher falls on workers during bullet train project work

Gujarat: बुलेट ट्रेन परियोजना के काम के दौरान श्रमिकों पर गिरा गर्डर लॉन्चर, एक की मौत और छह घायल

Thu, 03 Aug 2023 03:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 03:01 PM IST
सार

यह घटना सुबह कंबोला गांव के पास हुई। वहीं, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए एक पुल के निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चर गिरने से 10 मजदूरों सहित 20 लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
Gujarat: One killed, six injured as girder launcher falls on workers during bullet train project work
accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले में करजन तालुका के पास गुरुवार को आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना के काम के दौरान एक गर्डर लॉन्चर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह कंबोला गांव के पास हुई। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए एक पुल के निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चर गिरने से 10 मजदूरों सहित 20 लोगों की मौत हो गई, जिसके दो दिन बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन

गर्डर लॉन्चर श्रमिकों पर गिरा 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे करजन विधायक अक्षय पटेल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिलहाल करजन तालुका के कंबोला गांव में चल रहा है। कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण एक गर्डर लॉन्चर श्रमिकों पर गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव अभियान शुरू

लॉन्चर गिरने से कुल सात श्रमिकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद, स्थानीय अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

यह है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, वडोदरा के पास करजन में मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर निर्माण स्थल के MAHSR C- 4 पैकेज में एक गर्डर लॉन्चिंग गैन्ट्री 14 किमी के गर्डर लॉन्चिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वडोदरा के पास अपने नए लॉन्चिंग स्थान पर पहुंचाई जा रही थी। लॉन्चिंग गैन्ट्री को गर्डर ट्रांसपोर्टर के शीर्ष पर लॉन्चिंग स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया और गर्डर ट्रांसपोर्टर से सेल्फ-अनलोडिंग करते समय फ्रंट सपोर्ट (एफएस) का व्हील बेस जाम हो गया, जिससे लॉन्चिंग गैन्ट्री का एक हिस्सा झुक गया। एक श्रमिक व्हील बेस की जांच करने की कोशिश करते हुए वहां फंस गया और उसकी मौत हो गई। मामूली रूप से घायल छह अन्य श्रमिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed