Gujarat: 2016 में किया नाबालिग का दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने बताया 'लव जिहाद' का मामला
Gujarat: पुलिस ने यहां एक बयान में कहा कि आरोपी असीम निजाम शेख को मंगलवार को मुंबई के पास वसई से 'लव जिहाद के एक मामले में' गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शेख ने सात साल पहले पहली बार लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था जब वह 16 साल की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की नवसारी पुलिस ने एक मुस्लिम व्यक्ति को एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां एक बयान में कहा कि आरोपी असीम निजाम शेख (37 वर्षीय) को मंगलवार को मुंबई के पास वसई से 'लव जिहाद के एक मामले में' गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शेख ने सात साल पहले पहली बार लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था जब वह 16 साल की थी और उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसका इस्तेमाल वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए करता था।
'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी कार्यकर्ता हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की कथित साजिश को संदर्भित करने के लिए करते हैं। पुलिस ने बताया कि खुद को पकड़े जाने से बचाने के लिए शेख ने पीड़िता को अपने साथी रौनक पटेल से शादी करने के लिए मजबूर किया। हत्या के एक मामले में सलाखों के पीछे बंद पटेल हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था और उसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है।
पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ 23 जून को खेरगाम पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) और 506 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अधिकारी ने कहा, 'प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शेख और पटेल भूमिगत हो गए। तब हमें पता चला कि शेख जयपुर से मुंबई पहुंचा है और वसई के एक होटल में ठहरा हुआ है। हमने उसे मंगलवार को वसई से पकड़ा और यहां ले आए।' नवसारी जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, 'यहां एक पॉक्सो अदालत ने शेख को नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। खेरगाम के रहने वाले शेख ने कथित तौर पर अपने द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल करके लड़की और उसके परिवार को सात साल तक ब्लैकमेल किया।' एसपी ने कहा कि उसने लड़की के मंगेतर को वीडियो भेजकर उसकी सगाई भी तोड़ दी।
नवसारी पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शेख शराब तस्कर था और उसके खिलाफ शराबबंदी, हमला और अवैध रूप से धन उधार देने से संबंधित 18 मामले दर्ज थे। बयान में कहा गया है कि उसके पिता निजाम और तीन भाइयों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अमूल को बदनाम करने के आरोप में शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उधर, गांधीनगर शहर में एक व्यक्ति के खिलाफ एक फेसबुक वीडियो में कथित तौर पर यह दावा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है कि अमूल दूध में यूरिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अडालज पुलिस थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि अमूल ब्रांड का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) की विनिर्माण इकाई अमूलफेड के वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक अंकित पारिख ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पारिख ने आरोप लगाया कि गांधीनगर निवासी लक्ष्मीकांत परमार ने फेसबुक वीडियो में अमूल ब्रांड को यह कहकर बदनाम किया कि उसके पैकेट बंद दूध में यूरिया है। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि एक सरकारी प्रयोगशाला ने इसकी पुष्टि की है।
शिकायत में कहा गया है कि वीडियो का उद्देश्य अमूल ब्रांड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और अफवाहें फैलाना था। इंस्पेक्टर एसआर मुच्छल ने बताया कि परमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजकोट: दो मकान गिरने से दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन लोगों की मौत
वहीं, राजकोट जिले के जेतपुर कस्बे में बुधवार को एक दीवार गिरने से दो पुराने मकान ढह जाने से एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।
राजकोट के पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ ने कहा, 'प्रारंभिक सूचना के अनुसार जेतपुर के चंपराज नी बारी इलाके में कई दशक पहले बने दो मकानों पर दीवार गिरने से वे ढह गए। मृतकों में एक 50 वर्षीय महिला और दो लड़कियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 और 10 साल है।