{"_id":"633e4f19aa91147add3d42b8","slug":"gujarat-news-today-in-hindi-surat-17-year-old-boy-kills-man-on-fight-over-rs-20-apple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: 20 रुपये के सेब को लेकर नाबालिग ने की ऑटो ड्राइवर की हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: 20 रुपये के सेब को लेकर नाबालिग ने की ऑटो ड्राइवर की हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका, तीन गिरफ्तार
Thu, 06 Oct 2022 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:54 AM IST
सार
गुजरात के सूरत में ऑटो ड्राइवर के शव को सड़क पर फेंकने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने सुनील देवीपुजक (19) और उसके पिता चंदू (42) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
गुजरात के सूरत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां महज 20 रुपये के सेब के लिए एक 17 साल के नाबालिग ने एक ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सेब के पैसे भुगतान के दौरान बहस हुई और नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला?
मृतक महिपाल उर्फ महिपत नाम के ऑटो चालक ने कथित तौर पर एक सेब की राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया। इससे नाबालिग क्रोधित हो गया और उसने मंगलवार रात को ऑटो चालक के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल व सिर से खून बह रहा ऑटो ड्राइवर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अन्य सहयोगियों के साथ उसे पास के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया लेकिन मरीज की हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दूसरे अस्पताल न ले जाकर ऑटो ड्राइवर को सर्विस रोड पर फेंका
हालांकि, आरोपियों ने घायल ऑटो ड्राइवर को दूसरे अस्पताल ले जाने के बजाय पुनागाम इलाके स्थित सर्विस रोड पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। ऑटो ड्राइवर को सड़क पर फेंकने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने सुनील देवीपुजक (19) और उसके पिता चंदू (42) को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड होम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
इस संबंध में मृतक के बड़े भाई लालजी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बीच, सड़क पर शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने प्रारंभिक जांच के बाद पाया कि मृतक की हत्या की गई है।