{"_id":"63bd1c395da02f769e0cde00","slug":"gujarat-news-family-facing-financial-crisis-commits-suicide-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: वडोदरा के एक घर से मिला पत्नी-बच्चों समेत शख्स का शव, आर्थिक तंगी से पीड़ित था परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: वडोदरा के एक घर से मिला पत्नी-बच्चों समेत शख्स का शव, आर्थिक तंगी से पीड़ित था परिवार
Tue, 10 Jan 2023 01:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:35 PM IST
सार
व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जबकि, उसकी पत्नी व बेटे का शव कमरे से बरामद किया गया है। दीवार पर हत्या की वजह भी लिखी थी। इसके अलावा फोन पर भी एक नोट मिला है।
विज्ञापन
वडोदरा के घर से मिले परिवार के तीनों सदस्यों के शव
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के वडोदरा से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया, व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जबकि, उसकी पत्नी व बेटे का शव कमरे से बरामद किया गया है। दीवार पर हत्या की वजह भी लिखी थी। इसके अलावा फोन पर भी एक नोट मिला है, जिससे पता चला है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन