{"_id":"61e2b3f5d050013865731b5c","slug":"gujarat-miscreants-put-cement-pole-on-railway-track-rajdhani-express-narrowly-escaped-derailment-after-colliding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया सीमेंट का खंभा, टकराने के बाद पटरी से उतरने से बाल-बाल बची राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया सीमेंट का खंभा, टकराने के बाद पटरी से उतरने से बाल-बाल बची राजधानी एक्सप्रेस
Sat, 15 Jan 2022 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:08 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार कुछ बदमाशों ने दक्षिण गुजरात में वलसाड के पास रेलवे ट्रैक पर यह खंभा रख दिया था। हालांकि किसी भी यात्री के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
rajdhani express
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वलसाड से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का खंभा रख दिया था। बताया गया है कि इस पटरी से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस खंभे से टकरा भी गई। हालांकि, ट्रेन पटरी से उतरने से बच गई। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7.10 की है। जिन लोगों ने भी यह किया है, वे ट्रेन को पटरी से उतारना चाहते थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब 7.10 बजे की है। ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश करने के संबंध में उन्होंने मामला दर्ज किया है। वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "मुंबई-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वलसाड के पास अतुल स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंट के खंभे से टकरा गई। ट्रेन की चपेट में आने के बाद खंभा ट्रैक से नीचे चला गया। इस घटना से ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा। किसी यात्री को चोट भी नहीं आई। लोको पायलट ने तुरंत अतुल रेलवे स्टेशन के कर्मियों को इसकी सूचना दी।”
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारी
सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। सूरत के आईजी रेंज राजकुमार पांडियन ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ बदमाशों ने सीमेंट का खंभा ट्रैक पर रख दिया था। ट्रेन खंभे से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन प्रबंधक ने तुरंत स्थानीय स्टेशन मास्टर को सूचित किया।" उन्होंने कहा कि यह ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश का मामला प्रतीत होता है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन