Gujarat Rath Yatra: जलयात्रा के साथ जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए AI-ड्रोन की मदद
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। बुधवार को जलयात्रा के साथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रथयात्रा महोत्सव में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है।
विस्तार
#WATCH | Ahead of Lord Jagannath Rath yatra, which will commence on 27 June on the day of Ashadhi Purnima in Ahmedabad, Lord Jagannath's Jal Yatra was taken out today, in which saints, mahants, local people, and political leaders participated. pic.twitter.com/xauk1SR1S6
— ANI (@ANI) June 11, 2025विज्ञापन
अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी संत दिलीपदास महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की जल यात्रा में विभिन्न संतों और धार्मिक नेताओं के साथ अन्य श्रद्धालु पूरी आस्था और खुशी के साथ भाग ले रहे हैं। यात्रा बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई है। जल यात्रा के दौरान साबरमती नदी से 108 घड़ों में पवित्र जल भरकर मंदिर लाया जाएगा और जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अब मेडिकल कॉलेजों में तीन साल में बदले जाएंगे विभाग प्रमुख, NMC का नया मसौदा जारी; नियमों में किए बदलाव
पुलिस ने भगदड़ से निपटने के लिए बनाया प्लान
बंगलूरू समेत अन्य जगहों पर भगदड़ की घटनाओं ने निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि बंगलूरु सहित सामूहिक समारोहों से जुड़ी हाल की घटनाओं से संकेत लेते हुए अहमदाबाद अपराध शाखा एक एआई-संचालित सॉफ्टवेयर की मदद लेगी। पुलिस के अनुसार 27 जून को होने वाले भव्य समारोह में 14 से 15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि एआई प्रणाली के तहत, पुलिस नियंत्रण कक्ष में विजुअल एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर यात्रा मार्ग पर तैनात सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लाइव वीडियो फीड प्राप्त करेगा। इससे अनुमान लगाया जा सकेगा कि उस विशेष स्थान पर कितने लोग मौजूद हैं तथा कितने लोग थोड़े समय में वहां पहुंचने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर, महिलाएं औसतन पैदा कर पा रहीं 1.9 बच्चे, जानें आंकड़े
उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर लोगों की गिनती करेगा। उस स्थान की अधिकतम क्षमता की गणना करेगा और भविष्य में उस स्थान पर लोगों के आने के बारे में पुलिस को सचेत करेगा। यह प्रणाली हमें समय पर कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल को भेजने और यातायात को डायवर्ट करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि एआई संचालित प्रणाली किसी विशेष स्थान की अधिकतम क्षमता, वर्तमान भीड़ घनत्व और भविष्य में आने वाली भीड़ की गणना करने में सक्षम है।
#WATCH | Odisha: Lord Jagannath, along with his siblings, Lord Balabhadra and Devi Subhadra, ceremonially bathed with 108 pitchers of sacred water. This auspicious event is a key part of the Snana Yatra festival in Puri. pic.twitter.com/RqIIn293ka
— ANI (@ANI) June 11, 2025
पुरी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा शुरू
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा शुरू हो रही है। भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जो वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत को चिह्नित करता है। भाई-बहन भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के औपचारिक स्नान अनुष्ठान को 'स्नान उत्सव' के रूप में जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.