फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat IPS body urges SEC to act against AAP MLA Gopal Italia over 'abusive' remarks against cops

Gujarat: पुलिसकर्मियों पर टिप्पणी के बाद फंसे AAP MLA गोपाल इटालिया, गुजरात आईपीएस संघ ने कार्रवाई की अपील की

Mon, 27 Apr 2026 10:53 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Pavan Updated Mon, 27 Apr 2026 10:53 PM IST
सार

संघ ने कहा कि ये टिप्पणियां पुलिसकर्मियों का व्यक्तिगत अपमान हैं। संघ ने इन टिप्पणियों को सार्वजनिक अविश्वास भड़काने, पुलिस बल का मनोबल गिराने और कानून के शासन को कमजोर करने का प्रयास बताया। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त और आईपीएस संघ गुजरात चैप्टर के अध्यक्ष जी एस मलिक ने यह ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Gujarat IPS body urges SEC to act against AAP MLA Gopal Italia over 'abusive' remarks against cops
गोपाल इटालिया, आप विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात आईपीएस अधिकारी संघ ने आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ ने राज्य चुनाव आयोग से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। इसमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - रेल मंत्रालय का स्पष्टीकरण: 30000 पदों को हटाने की रिपोर्ट गलत, दक्षता बढ़ाने के लिए हो रहा पदों का पुनर्गठन
विज्ञापन


गुजरात राज्य चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
संघ ने गांधीनगर में गुजरात राज्य चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें विसावदर के विधायक इटालिया द्वारा जूनागढ़ जिले में की गई टिप्पणियों की निंदा की गई है। इटालिया ने 26 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ। इस वीडियो में उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल इटालिया की टिप्पणी पर संघ नाराज
संघ ने कहा कि ये टिप्पणियां पुलिसकर्मियों का व्यक्तिगत अपमान हैं। यह पूरे कानून प्रवर्तन तंत्र की गरिमा पर हमला है। संघ ने इन टिप्पणियों को सार्वजनिक अविश्वास भड़काने, पुलिस बल का मनोबल गिराने और कानून के शासन को कमजोर करने का प्रयास बताया।


चुनाव आयोग से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
अहमदाबाद पुलिस आयुक्त और आईपीएस संघ गुजरात चैप्टर के अध्यक्ष जी एस मलिक के साथ सचिव निपुणा तोरावणे और सदस्य लवीना सिन्हा, अशोक यादव भी थे। संघ ने चुनाव आयोग से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। संघ का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से चुनाव मशीनरी का मनोबल बढ़ेगा। यह चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास भी बढ़ाएगा। ज्ञापन की एक प्रति गृह विभाग के प्रधान सचिव और गुजरात के पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें - इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा

आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप
आईपीएस संघ गुजरात चैप्टर के अध्यक्ष ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण संघ ने चुनाव निकाय से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इटालिया चुनाव मशीनरी और विशेष रूप से पुलिस के बारे में अपमानजनक शब्द कह रहे हैं। यह निर्णय संघ की कार्यकारी समिति द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद लिया गया। समिति की बैठक सोमवार को हुई थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed