फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Indian Navy UAV crashes near Porbandar city; no casualties; Updates in Hindi

Indian Navy: पोरबंदर एयरफील्ड के पास 'दृष्टि-10' UAV क्रैश, ट्रेनिंग के दौरान हादसा; घटना में कोई हताहत नहीं

Wed, 08 Jul 2026 07:39 PM IST
Pavan पीटीआई, पोरबंदर
पीटीआई, पोरबंदर Published by: Pavan Updated Wed, 08 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

गुजरात के पोरबंदर में बुधवार दोपहर भारतीय नौसेना का मानव रहित विमान दृष्टि-10 प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एयरफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्रोन धारमपुर गांव के निकट खुले मैदान में गिरा। इस हादसे में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल नौसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gujarat: Indian Navy UAV crashes near Porbandar city; no casualties; Updates in Hindi
भारतीय नौसेना का यूएवी 'दृष्टि-10' दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के पोरबंदर में बुधवार दोपहर भारतीय नौसेना का मानव रहित विमान (यूएवी) दृष्टि-10 प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्रोन पोरबंदर एयरफील्ड से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नियंत्रण खो बैठा और धारमपुर गांव के पास एक खुले मैदान में क्रैश हो गया। इस हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mamata Banerjee Video: विरोध रैली के बीच ममता बनर्जी ने खोया आपा, अपनी ही पार्टी के समर्थक को मारा थप्पड़?
विज्ञापन


धारमपुर गांव के पास खुले मैदान में गिरा यूएवी
पोरबंदर के जिला कलेक्टर एस. डी. धनानी ने बताया कि यह यूएवी धारमपुर गांव के पास खुले मैदान में गिरा, जो पोरबंदर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना के अधिकारी और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति की मौत या चोट नहीं आई है। ड्रोन आबादी से दूर खुले क्षेत्र में गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने हादसे की पुष्टि की
भारतीय नौसेना ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दृष्टि-10 मानव रहित विमान बुधवार दोपहर प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान पोरबंदर एयरफील्ड के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने स्पष्ट किया कि जमीन पर किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें- NFSA: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार ने मांगे जनता के सुझाव; हो सकते हैं ये फेर

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नौसेना ने कहा है कि हादसे की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तकनीकी खराबी, सिस्टम फेल होने या किसी अन्य कारण से ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed