फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat High Court says Hindu Succession Act Children Born From A Widow's First Marriage Can Inherit Property From Her Second Husband

Gujarat High Court: पहली शादी से पैदा विधवा के बच्चे दूसरे पति से मिली संपत्ति के हकदार

Tue, 28 Jun 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jun 2022 06:42 AM IST
सार

अदालत ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका बेटा या बेटी शादी से पैदा हुआ या अवैध संबंधों से हुआ है।

विज्ञापन
Gujarat High Court says Hindu Succession Act Children Born From A Widow's First Marriage Can Inherit Property From Her Second Husband
Gujarat High Court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात हाईकोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत अहम फैसला देते हुए कहा कि पहली शादी से पैदा हुए विधवा के बच्चे दूसरे पति से मां को मिलने वाली संपत्ति के हकदार होते हैं। अदालत ने निरुबेन चिमनभाई पटेल के वारिस बनाम गुजरात राज्य के मामले में यह व्यवस्था देते हुए कहा, जब कोई विधवा बिना वसीयत के मर जाती है, तो हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा-15 के तहत उसके उत्तराधिकारी संपत्ति के हकदार होते हैं।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका बेटा या बेटी शादी से पैदा हुआ या अवैध संबंधों से हुआ है। जस्टिस एपी ठाकर की पीठ ने कहा कि इस मामले में विधवा संपत्ति की मालकिन थी, इसलिए उसे अपनी वसीयत के जरिये किसी को भी अपना अविभाजित हिस्सा देने का पूरा अधिकार था, खासकर जब वसीयत को किसी ने हाईकोर्ट में चुनौती नहीं दी थी। पीठ संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें जिला कलक्टर की तरफ से पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। 
विज्ञापन


असल में संपत्ति के मूल मालिक माखनभाई पटेल ने पत्नी कुंवरबेन और दो बेटों को संपत्ति का वारिस बनाया। वर्ष 1982 में उनके नाम राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गए। इसके बाद कुंवरबेन ने अपने पिछले विवाह से पैदा हुए बेटे की विधवा के पक्ष में भूमि के अपने अविभाजित हिस्से में से एक वसीयत लिखी, जिसके तहत याचिकाकर्ता ने अपने हिस्से का दावा किया। याचिकाकर्ता कुंवरबेन के पिछले विवाह से पैदा हुए बेटे की विधवा के उत्तराधिकारी हैं।  दलील थी कि कुंवरबेन जिस संपत्ति की पूर्ण मालिक थीं, उसमें से अपनी इच्छा के अनुसार उसे वसीयत के जरिये इसे बांटने का अधिकार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed