फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Heavy Rain: The rain came as a disaster in Gujarat; 200 mm rains in 30 hours, nine people died

Gujarat Heavy Rain: गुजरात में आफत बनकर आई बारिश; 30 घंटे में 200 मिमी बरसे बादल, नौ लोगों की गई जान

Fri, 30 Jun 2023 05:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

गुजरात की 15 तालुकाओं में शुक्रवार की सुबह छह से दोपहर के12 बजे तक 40 मिमी तक बारिश हुई। जामनगर जिले के जामनगर तालुका में 177 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिस वजह से वहां के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Gujarat Heavy Rain: The rain came as a disaster in Gujarat; 200 mm rains in 30 hours, nine people died
Heavy Rain in Gujarat - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के विभिन्न इलाकों में पिछले 30 घंटो से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान राज्य में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुजरात के विभिन्न जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


जूनागढ़, जामनगर, मोर्बी, कच्छ, सूरत, और तापी जिलों में दिन में भारी बारिश होने के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई शहरों और इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश के कारण सड़को को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य के 37 तालुकों में शुक्रावार रात 12 बजे तक 100 मिमी तक बारिश दर्ज की जाएगी। तापी जिले के व्यारा तालुका में 30 घंटों में 299 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा जामनगर में 298 मिमी, तापी के वालोड तालुका में 288 मिमी, सूरत के महुवा में 256 मिमी, जामनगर शहर में 236 मिमी, सूरत का बारडोली में 223 मिमी, जूनागढ़ के मेंदर्दा में 207 मिमी और तापी जिले के डोलवन में 206 मिमी तक बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की 15 तालुकाओं में शुक्रवार की सुबह छह से दोपहर के12 बजे तक 40 मिमी तक बारिश हुई। जामनगर जिले के जामनगर तालुका में 177 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिस वजह से वहां के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गांधीनगर, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड जिले में शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। 


पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण अबतक नौ लोगों की मौत हो गई। पंचमहल जिले में चार बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा आनंद में दिवार गिरने की दो घटनाएं सामने आई है। जामनगर और अरावली में दो लोग डूब गए। वहीं अमरेली जिले के लाठी तालुका में शुक्रवार को एक महिला की डूबने की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed