फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat HC judge apologises to colleague after snapping at her in open court

Gujarat High Court: हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश ने लगाई थी जूनियर को फटकार, अब मांगी माफी; जानें मामला

Wed, 25 Oct 2023 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

गुजरात हाईकोर्ट में हाल ही में एक मामले के संबंध में असहमति को लेकर खुली अदालत में पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश वैष्णव और न्यायाधीश मौना भट्ट के बीच तीखी नोकझोंक 23 अक्टूबर हुई थी। 

विज्ञापन
Gujarat HC judge apologises to colleague after snapping at her in open court
Gujarat High Court

विस्तार

गुजरात हाईकोर्ट में सोमवार को दो न्यायाधीश आपस में भिड़ गए थे। न्यायाधीशों की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से सहमत नहीं थे। इसकी वजह से उनमें बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई की एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने अपने सहयोगी न्यायाधीश को जमकर सुना दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि, आज अदालत का सत्र शुरू करते हुए न्यायाधीश ने अपनी हरकत पर सहयोगी न्यायाधीश से माफी मांगी।

विज्ञापन

न्यायाधीश  बीरेन वैष्णव ने कहा कि सोमवार को अदालत में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए उन्हें खेद है। अदालत मंगलवार को दशहरा के कारण बंद थी। 

विज्ञापन

खुली अदालत में हुई थी नोकझोंक
गुजरात हाईकोर्ट में हाल ही में एक मामले के संबंध में असहमति को लेकर खुली अदालत में पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश वैष्णव और न्यायाधीश मौना भट्ट के बीच तीखी नोकझोंक 23 अक्टूबर हुई थी। यह घटना उस समय हुई जब न्यायाधीश वैष्णव एक मामले में आदेश पारित कर रहे थे और न्यायमूर्ति भट्ट इससे सहमत नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सोमवार को जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। मैं गलत था। मुझे इसके लिए खेद है और हम एक नया सत्र शुरू करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी घटना
तीखी बहस कोर्ट रूम के अंदर हुई और पूरी बहस कोर्ट रूम में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई था। लाइव स्ट्रीम के दौरान हुई ये पूरी बहस यू-ट्यूब चैनल पर दिखी। हालांकि, वीडियो को बाद में यूट्यूब से हटा दिया गया था। वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें न्यायमूर्ति वैष्णव एक आदेश पारित करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें न्यायमूर्ति भट्ट न्यायमूर्ति वैष्णव से असहमत दिखाई दे रही हैं। 

हम एक दूसरे से अलग
इसपर न्यायमूर्ति वैष्णव को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘तो आप अलग हैं। हम एक दूसरे से अलग हैं, हम दूसरे में अलग हो सकते हैं।’ न्यायमूर्ति भट्ट ने तब कहा, ‘यह अलग होने का सवाल नहीं है।’ जिस पर जस्टिस बीरेन ने कहा, ‘तो आप बड़बड़ाओ मत, आप एक अलग आदेश पारित करें। हम और अधिक मामले नहीं ले रहे हैं।’ इसके बाद वह उठे और यह कहते हुए अदालत कक्ष से बाहर चले गए कि पीठ आगे के मामलों की सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed