{"_id":"5eba6a2eee7d7367cd171602","slug":"gujarat-hc-declares-bjp-state-minister-bhupendrasinh-chudasama-election-as-void","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: कानून मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा को हाईकोर्ट से झटका, धोलका विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: कानून मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा को हाईकोर्ट से झटका, धोलका विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द
Tue, 12 May 2020 02:50 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 May 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चूडासमा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को राज्य के मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा के 2017 के निर्वाचन को कदाचार और हेरफेर के आधार पर खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए चूडासमा के चुनाव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ ने धोलका विधानसभा सीट पर भाजपा नेता की जीत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव में चूडासमा ने 327 वोट के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
चुनाव याचिका में राठौड़ ने आरोप लगाया था कि चूडासमा ने चुनाव की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में, विशेष रूप से वोटों की गिनती के समय भ्रष्ट आचरण अपनाया और नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
वर्तमान में चूडासमा विजय रूपाणी की सरकार में शिक्षा, कानून एवं न्याय, विधायिका और संसदीय मामलों आदि विभागों के प्रभारी हैं। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस के नेता भरत सोलंकी ने कहा कि धोलका विधानसभा चुनाव 2017 पर गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं। सत्यमेव जयते।
गौरतलब है कि इस चर्चित मामले की सुनवाई के दौरान मतगणना के सीसीटीवी फुटेज में चूडासमा के निजी सचिव को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा गया था। निवार्चन अधिकारी को भी उनके बर्ताव के लिए अदालत ने फटकार लगाई थी।