गुजरात: हर्ष सांघवी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- बिना तथ्यों के बेवजह के आरोप न लगाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले तथ्यों पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेवजह आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती।
सांघवी ने कहा कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजी बेसिन में गैस की बड़ी खोज की घोषणा की थी, जिसे उस समय यूपीए सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भी समर्थन दिया था। अय्यर ने उस खोज को अहम बताते हुए कहा था कि बंगाल की खाड़ी दक्षिण एशिया का नॉर्थ सी बन सकती है।
Look at facts a little before blowing gas @Jairam_Ramesh,
विज्ञापन विज्ञापन
Gujarat CM Narendra Modi Ji did announce that GSPC made a big gas discovery in the KG Basin.
But you know who backed him up?
-UPA’s Petroleum Minister Mani Shankar Aiyar who said KG Basin finding reinforces his belief… pic.twitter.com/AK0YLIUp1f— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) March 27, 2026
उन्होंने आगे कहा कि जिस ब्लॉक में गैस खोज की बात हो रही है, उसकी माइनिंग लीज दिसंबर 2012 में यूपीए सरकार द्वारा दी गई थी, न कि मोदी सरकार द्वारा। ऐसे में कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि वह आखिर किस पर घोटाले का आरोप लगा रही है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में केजी बेसिन के डीपवॉटर फील्ड्स भारत के कुल घरेलू गैस उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।