{"_id":"5b84d80f42c7924632549e13","slug":"gujarat-harni-police-station-of-vadodara-is-first-green-police-station-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात का हरणी पुलिस थाना बना देश का पहला ग्रीन पुलिस स्टेशन, जयपुर में भी बन रहा है ऐसा थाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात का हरणी पुलिस थाना बना देश का पहला ग्रीन पुलिस स्टेशन, जयपुर में भी बन रहा है ऐसा थाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा का हरणी पुलिस थाना देश का पहला ग्रीन पुलिस स्टेशन बन चुका है। इस थाने को ये दर्जा इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने दिया है। थाने में तमाम जरूरी सुविधाएं हैं। इसके अलावा यहां पानी और बिजली बचाने के भी पुख्ता इंतजाम हैं। राज्सथान के जयपुर शहर में भी ऐसे ही एक थाने का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के डॉक्टर शिवराज ढाका का कहना है कि कर्नाटक पुलिस मुख्यालय को भी ग्रीन बिल्डिंग का दर्जा दिया गया है। अगर हरणी थाने की बात करें को इसकी नई इमारत अगस्त 2017 में ही बन गई थी।
विज्ञापन
तभी से इसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के मानदंडों के अनुसार बनाने का काम शुरू हो गया था। इस उपलब्धि पर डीसीपी मनीष सिंह का कहना है कि यहां बिजली की खपत को रोकने के अलावा सौर ऊर्जा के पैनल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन